MAA

माँ ,
ये  कोइ ऐसा रिश्ता है हि नही जिसे व्यक्त किया जाए. अगर किसी को प्रेम का अर्थ भी समझना हो तो माँ से बेहतर कोई नहीं समझा सकता।  हर रिश्ते को  बिना शर्त के कैसे निभाए ये सिखना पड़ता है मगर यही एक रिश्ता है जो होता ही बिना शर्त के है 
माँ से चाहे हमारे विचार न मिले या वो हमपे कितना भी गुस्सा करे एक सच है जिसे आप झुठला नहीं सकते की पूरी दुनिया में माँ से ज्यादा आपसे कोई प्यार नहीं करता है और अगर ऐसा कोई भी वक़्त आया जब लोग आपके साथ न हो तो माँ आपके साथ जरूर होती है।  हां कंही कभी वो बोल नहीं पाती अपनी बात रख नहीं पाती तो भी मन से वो हमेसा अपने  बच्चो   का खुशिया ही सोचती है.
 सबको एक बहुत बड़ी ग़लतफहमी है. आपको भी है क्या? की माँ बस वही है जो आपको जन्म देती है. नहीं माँ हर वो इंसान है जिसमे ममता है, मैंने यह इंसान इसलिए बोले  की जरूरी नहीं जिससे आपको वो ममता मिले वो कोई महिला ही हो जैसे आप कि माँ  , वो आपके पापा या भाई भी हो सकते है. कितने लोगो की दुनिया में एक ही है जो उसके माँ और पापा दोनों है, तो कोई अपनी मामी, चाची या मासी से ज्यादा जुड़ाव रखता है. अगर आपकी माँ नहीं है या आपको अपनी माँ से वो प्यार नहीं मिल रहा है इसका मतलब ये नहीं की आपके हक़ में वो प्यार है ही नहीं अगर वो दिल का जुड़ाव किसी और से है वो माँ का हक़ कोई और भी निभा रहा है तो व भी माँ ही है.

 आज के समाज में ऐसा है की जो माँ बच्चे की लात खाकर भी उसे अपना दूध पिलाती है वही बच्चे आगे जाकर उन्हें बोझ बना कहि और छोड़ आते है. मेरे लिए वो भी मेरी माँ ही है और अगर किसी भी तरह मुझे उनके लिए कुछ करने का अवसर मिलता है तो हम उनकी बेटी बनकर वो जरूर करेंगे।

                                             वेवज़ह  की दुआए सिर्फ माँ ही करती है
                                 तुम दर्द देकर देखो फिर भी जो मुस्कुराकर भी 
                                      कहे बेटा खुश रहना वो माँ ही एक हस्ती है
                            कहो न की माँ मर जा हमे सुकून मिलेगा खुदा कसम 
                              तेरी खुशी  के लिए वो तोड़ देगी दम 
                                      जो वरदान पाया है खुदा से उसका शुक्र कर
                                     माँ से बड़ा फरिस्ता दुनिया में कहि और नहीं 

Comments

Popular posts from this blog

Real happiness. ..sachchi khusi

Be the real you

Shaadisuda ka bachpane ka hak nhi.....